LIVE: Latest Jobs, Admit Card, Results and Sarkari Yojana Updates   |   BPSC Updates   |   Bihar Police SI Admit Card   |   NTA JEE Main Session 1   |   Download All Admit Cards on JobsWaleBhaiya
🔥 Trending

Bihar Forest Department Vacancy 2025 बिहार में बना 9 नए वन प्रमंडल: 927 पदों पर भर्ती की स्वीकृति, जानें कौन-कौन से जिले शामिल हैं

बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पूरे राज्य में 9 नए वन प्रमंडलों (Forest Divisions) के गठन को मंजूरी दी है।इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य है — वन प्रशासन का विकेंद्रीकरण, वन संरक्षण कार्यों में तेजी,...

Updated on June 25, 2026

Share this Update
WhatsApp Telegram
Update information

Last updated: June 25, 2026

Always verify trending news from the official source before taking any action.

Quick Summary

Bihar Forest Department Vacancy 2025 बिहार में बना 9 नए वन प्रमंडल: 927 पदों पर भर्ती की स्वीकृति, जानें कौन-कौन से जिले शामिल हैं

बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पूरे राज्य में 9 नए वन प्रमंडलों (Forest Divisions) के गठन को मंजूरी दी है।इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य है — वन प्रशासन का विकेंद्रीकरण, वन संरक्षण कार्यों में तेजी,...

08

Trending Update Details

बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पूरे राज्य में 9 नए वन प्रमंडलों (Forest Divisions) के गठन को मंजूरी दी है।
इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य है —

  • वन प्रशासन का विकेंद्रीकरण,
  • वन संरक्षण कार्यों में तेजी,
  • और स्थानीय जनसहभागिता को बढ़ावा देना।

Bihar Forest Department Vacancy 2025 मुख्य निर्णय और उद्देश्य

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार के विभिन्न जिलों में 9 नए वन प्रमंडलों का गठन किया गया है।
इसके लिए कुल ₹46.73 करोड़ का वार्षिक व्यय स्वीकृत किया गया है और 927 नए पदों का सृजन किया गया है।
यह कदम राज्य के पर्यावरणीय ढांचे को मजबूत करने और वन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Bihar Forest Department Vacancy 2025:- नवसृजित वन प्रमंडलों की सूची व मुख्यालय

क्रमांकवन प्रमंडल का नामकार्य क्षेत्रमुख्यालय
1बक्सर वन प्रमंडलसम्पूर्ण बक्सर जिलाबक्सर
2जहानाबाद वन प्रमंडलसम्पूर्ण जहानाबाद जिलाजहानाबाद
3लखीसराय वन प्रमंडललखीसराय व शेखपुरा जिलालखीसराय
4मधुबनी वन प्रमंडलसम्पूर्ण मधुबनी जिलामधुबनी
5सीवान वन प्रमंडलसम्पूर्ण सीवान जिलासीवान
6कटिहार वन प्रमंडलसम्पूर्ण कटिहार जिलाकटिहार
7खगड़िया वन प्रमंडलसम्पूर्ण खगड़िया जिलाखगड़िया
8मधेपुरा वन प्रमंडलसम्पूर्ण मधेपुरा जिलामधेपुरा
9किशनगंज वन प्रमंडलसम्पूर्ण किशनगंज जिलाकिशनगंज

🔹 पुनर्गठन के बाद पुराने प्रमंडलों का कार्यक्षेत्र सीमित कर दिया गया है ताकि प्रशासनिक दक्षता बढ़ाई जा सके।

Bihar Forest Department Vacancy 2025:- कुल सृजित पदों का विवरण

बिहार सरकार ने इन नए वन प्रमंडलों के संचालन हेतु विभिन्न श्रेणियों में कुल 927 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।

पद का नामलेवलकुल पद
वन प्रमंडल पदाधिकारीलेवल-119
सहायक वन संरक्षकलेवल-99
वनों के क्षेत्र पदाधिकारीलेवल-627
वनपाललेवल-5108
वनरक्षीलेवल-3432
सहायक प्रशासी पदाधिकारीलेवल-79
प्रधान लिपिकलेवल-69
उच्च वर्गीय लिपिकलेवल-427
निम्न वर्गीय लिपिकलेवल-299
आशुलिपिकलेवल-49
अमीनलेवल-39
वाहन चालकलेवल-245
कार्यालय परिचारीलेवल-172
कम्प्यूटर ऑपरेटर (संविदा)63
कुल योग927

Read Also:-बिहार कनीय अभियंता भर्ती 2025: 2747 पदों पर आवेदन शुरू, देखें पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

कुल वार्षिक व्यय व वित्तीय स्वीकृति

  • कुल अनुमानित वार्षिक व्यय: ₹46,73,34,900/-
  • यह व्यय “वन संरक्षण, विकास तथा संपोषण” शीर्ष के अंतर्गत वहन किया जाएगा।
  • कम्प्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति बेल्ट्रॉन (BELTRON) के माध्यम से संविदा पर की जाएगी।

इन प्रमंडलों से क्या लाभ होगा?

  1. वन संरक्षण में सुधार — छोटे प्रमंडल क्षेत्रों से कार्य निगरानी में आसानी होगी।
  2. स्थानीय रोजगार सृजन — 927 नए पदों से युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर मिलेंगे।
  3. पर्यावरणीय संतुलन — बिहार के वन क्षेत्रों का प्रबंधन और विकास अधिक प्रभावी होगा।
  4. प्रशासनिक दक्षता — वन संरक्षकों और पदाधिकारियों का कार्यक्षेत्र कम होने से त्वरित निर्णय लिए जा सकेंगे।

Bihar Forest Department Vacancy 2025 :-मुख्य तिथि और निर्णय की स्थिति

  • मंत्रिपरिषद बैठक तिथि: 03 अक्टूबर 2025
  • अधिसूचना जारी तिथि: अक्टूबर 2025 (अनुमानित)
  • संबंधित विभाग: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार
  • अधिसूचना संख्या: भा.व.से. (स्था.)-21/2012

बिहार वन विभाग भर्ती 2025: भविष्य में भर्ती की संभावना

इन 927 स्वीकृत पदों में से कई पदों पर आगामी महीनों में प्रत्यक्ष भर्ती (Direct Recruitment) की संभावना है।
विशेषकर वनपाल, वनरक्षी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, और लिपिक वर्ग में नियुक्तियों के लिए “Bihar Forest Department Recruitment 2025” की अधिसूचना जल्द जारी हो सकती है।

👉 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और वित्त विभाग, बिहार के पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

Quick Links-Bihar Forest Department Vacancy 2025
Apply OnlineClick Here
AdvertisementClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQs – बिहार वन विभाग भर्ती 2025

1. बिहार में कुल कितने नए वन प्रमंडल बनाए गए हैं?

कुल 9 नए वन प्रमंडल बनाए गए हैं।

2. कुल कितने पदों का सृजन हुआ है?

इन प्रमंडलों के लिए 927 पदों की स्वीकृति दी गई है।

3. क्या इन पदों पर भर्ती होगी?

हाँ, इनमें से कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया 2025-26 में शुरू होने की संभावना है।

4. नए वन प्रमंडल किन जिलों में बने हैं?

बक्सर, जहानाबाद, लखीसराय, मधुबनी, सीवान, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा और किशनगंज।

5. इस योजना से बिहार को क्या लाभ होगा?

वन प्रबंधन बेहतर होगा, पर्यावरण संरक्षण में तेजी आएगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

09

Disclaimer

JobsWaleBhaiya provides trending updates and breaking news about government exams and Sarkari jobs for aspirants. Please verify all details — including dates, court orders, policy changes, and notifications — from the official source or government notification before taking any action. JobsWaleBhaiya is an informational platform and is not an official government or examination body.

WhatsApp Channel Telegram Channel
WhatsApp Join करें Telegram Join करें