LIVE: Latest Jobs, Admit Card, Results and Sarkari Yojana Updates   |   BPSC Updates   |   Bihar Police SI Admit Card   |   NTA JEE Main Session 1   |   Download All Admit Cards on JobsWaleBhaiya

बिहार सरकार: अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं के लिए निःशुल्क आवासीय चालक प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर!

Location: All India / Respective State — Official Update
SC/ST Driver Training Scheme
SC/ST Driver Training Scheme

SC/ST Driver Training Scheme, Bihar Mahadalit Driver Yojana.

अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं के लिए निःशुल्क आवासीय चालक प्रशिक्षण

बिहार महादलित विकास मिशन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार।

प्रशिक्षण संस्थान: चालक प्रशिक्षण-सह-यातायात शोध संस्थान, औरंगाबाद।

बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के युवक/युवतियों के लिए हल्के मोटर वाहन (LMV) और भारी मोटर वाहन (HMV) के चालक कोर्स में प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

मुख्य आकर्षण: Bihar Free Driver Training 2026

  • पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण।
  • निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा।
  • बिहार के सभी जिलों के पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

कोर्स विवरण एवं योग्यता:SC/ST फ्री ड्राइविंग कोर्स 2026

क्र०कोर्स का नामआयु सीमा (01.01.2026 को)शैक्षणिक एवं अन्य योग्यताअवधि
1.हल्के मोटर वाहन (LMV) चालक कोर्स18-40 वर्ष(i) मैट्रिक पास / समकक्ष
(ii) LMV चलाने का लर्नर लाइसेंस
21 दिन
2.भारी मोटर वाहन (HMV) चालक कोर्स18-40 वर्ष(i) मैट्रिक पास / समकक्ष
(ii) LMV चलाने का परमानेंट लाइसेंस (जो कम से कम एक वर्ष पूर्व निर्गत हो)।
(iii) HMV चलाने का लर्नर लाइसेंस
30 दिन

चयन प्रक्रिया: SC/ST Driver Training Scheme

  • प्रशिक्षार्थियों का चयन निर्धारित योग्यता एवं “प्रथम आओ प्रथम पाओ” के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें (महत्वपूर्ण निर्देश):

  1. ऑनलाइन आवेदन: इच्छुक अभ्यर्थी सबसे पहले मिशन की वेबसाइट www.bmvm.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
  2. आवेदन पत्र भेजें: ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालें। इसके साथ वांछित कागजात (मैट्रिक/इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, LMV/HMV लाइसेंस की स्व-अभिप्रमाणित छाया प्रति) संलग्न करें।
  3. पता: संलग्न दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को निबंधित डाक (Registered Post) से निम्न पते पर भेजें:“मिशन निदेशक, बिहार महादलित विकास मिशन, द्वितीय तल, ब्लॉक- 3, सचिवालय विस्तारीकरण भवन, पटना, पिन– 800015”

महत्वपूर्ण तिथियां:SC/ST Driver Training Scheme

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28.02.2026

संपर्क करें:

  • विस्तृत जानकारी के लिए अपने जिला के जिला कल्याण पदाधिकारी अथवा प्रशिक्षण केन्द्र के प्रतिनिधि (मोबाइल नं०: 9264456639) से संपर्क करें।
  • टॉल फ्री नं०: 18003456345

Important Link

Download PDF ApplicationClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

WhatsApp Channel Telegram Channel
WhatsApp Join करें Telegram Join करें